भारत सरकार में लोअर डिवीजन क्लर्क एवं टेलीकॉम असिस्टेंट की भर्ती 2026

भारत सरकार में लोअर डिवीजन क्लर्क एवं टेलीकॉम असिस्टेंट की भर्ती 2026

दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT), भारत सरकार के अंतर्गत कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार (Addl. DGT) द्वारा हिमाचल प्रदेश लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (LSA) के लिए ग्रुप ‘C’ 3 पदों पर भर्ती हेतु वैकेंसी सर्कुलर जारी किया गया है।

यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के पात्र कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।यह नोटिफिकेशन उन कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभाग में कार्य करने की इच्छा रखते हैं।

लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk – LDC)

लोअर डिवीजन क्लर्क का पद कार्यालयीन प्रशासन की रीढ़ माना जाता है। इस पद पर चयनित कर्मचारी को विभिन्न प्रशासनिक एवं लिपिकीय कार्यों को संभालना होता है।
मुख्य कार्य: फाइलों का रख-रखाव कार्यालयीन पत्राचार डाटा एंट्री एवं रिकॉर्ड प्रबंधन वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना होता है ।

लोअर डिवीजन क्लर्क पद 02

योग्यता एवं पात्रता मानदंड

लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk – LDC)

  • केंद्र/राज्य सरकार या संघ शासित प्रदेश के कर्मचारी
  • समान पद पर नियमित सेवा में कार्यरत
  • या संबंधित वेतन स्तर में निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण
  • केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, केंद्रशासित प्रदेशों, स्वायत या सांविधिक संगठन, सार्वजनिक उपक्रम, विश्ववि‌द्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों के ऐसे अधिकारी- जो अपने मूल संवर्ग या विभाग में समकक्ष पद पर नियमित आधार पर कार्यरत हो
  • जिन्होंने अपने मूल संवर्ग या विभाग में वेतन मैट्रिक्स के स्तर-1 (₹18,000-56,900) अथवा समकक्ष पद पर नियमित नियुक्ति के पश्चात नियमित सेवा के कम से कम तीन वर्ष पूर्ण किए हों,
  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • कंप्यूटर पर अंग्रेज़ी में 35 शब्द प्रति मिनट अथवा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति।

वेतन स्तर

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
वेतन स्तर – 19000-63200 (Lower Division Clerk – LDC)

पद की अवधिः पद की अवधि प्रारम्भिक रूप से 1 वर्ष की होगी, जिसे प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक या नियमित किया जा सकता है।

आयुःसीमा-आयु सीमा आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं चाहिए।

टेलीकॉम असिस्टेंट (Telecom Assistant – TA)

टेलीकॉम असिस्टेंट तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्य कार्य:दूरसंचार से संबंधित तकनीकी सहायता नेटवर्क एवं सिस्टम से जुड़े कार्य विभागीय रिपोर्ट तैयार करना फील्ड एवं ऑफिस समन्वय

टेलीकॉम असिस्टेंट पद 01

योग्यता एवं पात्रता मानदंड

  • केंद्र/राज्य सरकार या संघ शासित प्रदेश के कर्मचारी
  • समान पद पर नियमित सेवा में कार्यरत
  • या संबंधित वेतन स्तर में निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण
  • केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, केंद्रशासित प्रदेशों, स्वायत या सांविधिक संगठन, सार्वजनिक उपक्रम, विश्ववि‌द्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों के ऐसे अधिकारी- जो अपने मूल संवर्ग या विभाग में समकक्ष पद पर नियमित आधार पर कार्यरत हो
  • जिन्होंने अपने मूल संवर्ग या विभाग में वेतन मैट्रिक्स के स्तर -4 (₹25,500-81,100) अथवा समकक्ष कम पाँच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण की हो
  • मान्यता प्राप्त संस्थान विश्ववि‌द्यालय से दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्र‌द्योगिकी, साइबर सुरक्षा एवं बिग डेटा विश्लेषण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आई.टी.ओ.) अथवा इंस्ट्रूमेंटेशन में न्यूनतम तीन वर्षीय अभियांत्रिकी डिप्लोमा,
  • मान्यता प्राप्त विश्ववि‌द्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ साइंस (बी.सी.एस.)।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्ववि‌द्यालय से दूरसंचार अथवा इलेक्ट्रिकल अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, कंप्यूटर विज्ञान अथवा सूचना प्रौ‌द्योगिकी अथवा इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग में स्नातक
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्ववि‌द्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस (एम.एस.सी.)।

वेतन स्तर

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
वेतन स्तर 5 – 29200-92300 (Telecom Assistant – TA)

पद की अवधिः पद की अवधि प्रारम्भिक रूप से 1 वर्ष की होगी, जिसे प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक या नियमित किया जा सकता है।

आयुःसीमा-आयु सीमा आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथिया

  • आवेदन प्रारंभ तिथि 09 जनवरी 2026
  • आवेदन अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026

आवेदन का माध्यम ऑफलाइन है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं । https://share.google/pq7baEB5eTdZolKUm

नोटिफिकेशन https://dot.gov.in/sites/default/files/LDC%20ad_0001_merged.pdf?download=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this content