Railway RRB Group D Recruitment 2026: रेल्वे बंपर भर्ती,10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Railway RRB Group D Recruitment 2026: रेल्वे बंपर भर्ती,10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार दोस्तों! अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और रेलवे में ग्रुप D के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Recruitment 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती CEN 09/2025 के तहत की जा रही है, जिसमें लगभग 22,195 पदों पर सीधी नियुक्तियां होंगी।

इस ब्लॉग में हम रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया शामिल हैं। अगर आप RRB Group D Notification 2026 की तलाश में हैं, तो यहां सब कुछ मिलेगा।

Railway RRB Group D भर्ती 2026 का अवलोकन

रेलवे ग्रुप D भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में लेवल-1 के पदों के लिए आयोजित की जाती है। इन पदों में ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट TL & AC जैसे आदि पद शामिल हैं। इस साल कुल 22,195 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो पिछले सालों की तुलना में काफी हैं। शुरुआती वेतन ₹18,000 प्रति माह है, जो विभिन्न भत्तों के साथ धीरे धीरे बढ़ता है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो 10 वीं पास हैं और सरकारी नौकरी चाहते हैं।

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्ड Railway RRB
पद का नामGroup D
कुल पद22,195
योग्यता10 वीं पास / ITI
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

RRB Group D Eligibility Criteria 2026 के अनुसार, उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:-

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं पास या ITI या NCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। कुछ पदों के लिए कोर्स कम्पलीट एक्ट अप्रेंटिस भी मान्य है।
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए आयु में छूट लागू है।
  • राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक या अधिसूचना में उल्लिखित अन्य योग्य उम्मीदवार।
  • शारीरिक और मेडिकल मानक: चयनित उम्मीदवारों को PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) और मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी।

अगर आप इन मानदंडों को पूरा करते हैं, तो RRB Group D Application Form 2026 भरने के लिए तैयार हो जाएं। India Post GDS Recruitment 2026:10 वीं पास |बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

RRB Group D Salary 2026

Level-1वेतन: ₹18,000 प्रति माह साथ में DA, HRA, TA और अन्य भत्ते

महत्वपूर्ण तिथियां ( RRB Group D Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026
  • फॉर्म सुधार विंडो: 5 से 14 मार्च 2026
  • परीक्षा तिथि: अभी घोषित नहीं, लेकिन अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

समय पर आवेदन करें, क्योंकि देर से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

RRB Group D Apply Online 2026 प्रक्रिया सरल है:-

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB की साइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, 10 वीं मार्कशीट आदि)।
  • आवेदन शुल्क जमा करें: सामान्य/OBC के लिए ₹500, SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक के लिए ₹250 ।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।

ध्यान दें: आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं।

रिक्तियां और चयन प्रक्रिया (Vacancies and Selection Process)

RRB Group D Selection Process 2026 में निम्नलिखित चरण हैं:-

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर (जनरल साइंस, मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस)।
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): पुरुषों के लिए 35 किग्रा वजन उठाकर 100 मीटर दौड़, महिलाओं के लिए अलग मानक।
  • दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा।

तैयारी के लिए सिलेबस और पिछले पेपर डाउनलोड करे

Important Links RRB Group D

Apply Online
Notification
Official Website

Railway RRB Group D Recruitment 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

  • Q1. RRB Group D 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?👉 10 वीं पास या ITI उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • Q2. RRB Group D की सैलरी कितनी होती है?👉 शुरुआती वेतन ₹18,000 प्रतिमाह होता है।
  • Q3. RRB Group D परीक्षा ऑनलाइन होती है?👉 हां, CBT परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this content