नमस्कार दोस्तों! क्या आप 10 वीं पास हैं और एक स्थिर, सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? तो 2026 आपके लिए लकी ईयर साबित हो सकता है! आज हम दो सुपरहिट सरकारी भर्तियों – रेलवे RRB ग्रुप D और इंडिया पोस्ट GDS – को मिलाकर एक कम्पलीट गाइड लेकर आए हैं। ये भर्तियां खासतौर पर 10 वीं पास कैंडिडेट्स के लिए डिजाइन की गई हैं, जहां पर 50000 से अधिक पदों पर सरकारी भर्ती हो रही है , जहां पर अच्छा सैलरी पैकेज और आसान सिलेक्शन प्रोसेस है। चाहे आप गांव में रहें या शहर में, ये जॉब्स आपके करियर को नई उड़ान दे सकती हैं।
Table of Contents
Toggleक्यों चुनें ये भर्तियां? 10वीं पास वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन!
- सुपर आसान एलिजिबिलिटी: सिर्फ 10 वीं पास! रेलवे में ITI एक्स्ट्रा पॉइंट्स देता है, लेकिन बेसिक 10 वीं पास काफी।
- नो एग्जाम टेंशन (GDS में): इंडिया पोस्ट GDS में सिर्फ 10 वीं के मार्क्स पर मेरिट – कोई परीक्षा नहीं! 🎉
- हजारों वैकेंसी: कुल 50,000+ पोस्ट्स, जहां शुरुआती सैलरी ₹10,000 से ₹29,000 तक + भत्ते।
- आरक्षण बेनिफिट्स: SC/ST/OBC/PWD को आयु में छूट, फीस में राहत – सबके लिए फेयर चांस!
- लाइफटाइम सिक्योरिटी: सरकारी जॉब का मजा – पेंशन, प्रमोशन, मेडिकल सुविधाएं।
दोनों भर्तियों का आसान तुलना चार्ट
| आधार | RRB Group-D | India Post GDS |
| योग्यता | 10 वीं पास या ITI | 10 वीं पास |
| चयन प्रक्रिया | CBT + PET + DV | Merit (10वीं मार्क्स) |
| परीक्षा | हां (CBT) | नहीं |
| आवेदन शुरू | 31 Jan 2026 | 31 Jan 2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 2 Mar 2026 | 14 Feb 2026 |
| पदों की संख्या | 22,195 | 28740 |
| सैलरी | 18000 | 12000-29000 |
| अधिकारी वेबसाइट | rrbapply.gov.in | indiapostgdsonline.gov.in |
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप D पदों पर बंपर भर्ती निकाल रहा है। ये पद जैसे ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट, पॉइंट्समैन आदि हैं, जो पूरे भारत के रेलवे जोनों में उपलब्ध हैं।
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 योग्यता (Eligibility)
- शिक्षा: 10 वीं पास या ITI/NCVT से NAC। कुछ पदों के लिए अप्रेंटिसशिप भी मान्य।
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर)। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष की छूट।
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक।
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 वेकैंसी की संख्या
- कुल 22,195 पद
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन: आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें
- दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, 10वीं मार्कशीट) अपलोड करें
- फीस जमा करें और सबमिट करें।
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन अंत: 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): 100 अंकों का।
- विषय – जनरल साइंस, मैथ्स, इंटेलिजेंस, अवेयरनेस।
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): पुरुष – 35 किग्रा वजन उठाकर 100 मीटर दौड़, महिला – अलग मानक।
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल।
रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 वेतन और लाभ
- शुरुआती वेतन ₹18,000 प्रति माह (लेवल-1), प्लस DA, HRA, TA आदि।
10 वीं पास वाले CBT की तैयारी के लिए पिछले पेपर डाउनलोड करें। PET के लिए फिटनेस बनाए रखें।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती कर रहा है। पद जैसे ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), और डाक सेवक हैं, जो देशभर के पोस्टल सर्कल्स में हैं। खास बात – कोई परीक्षा नहीं! 10 वीं पास के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 योग्यता (Eligibility)
- शिक्षा: 10वीं पास (मैथ्स और इंग्लिश में पास अनिवार्य ।लोकल भाषा जरूरी)
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष की छूट।
- राष्ट्रीयता: भारतीय (सरकारी जॉब के लिए)।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 वेकैंसी की संख्या
कुल 28740 पद
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन: साइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन (नाम, मोबाइल, ईमेल)
- फीस पेमेंट,
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड (10वीं मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर),
- सबमिट करें और प्रिंट लें।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन अंत: 14 फरवरी 2026
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
- 10वीं क्लास के मार्क्स पर मेरिट लिस्ट।
- दस्तावेज वेरिफिकेशन।
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 वेतन और लाभ
- BPM: ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह।
- ABPM/डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह।
- अन्य लाभ: PF, मेडिकल, प्रमोशन।
टिप: 10वीं में अच्छे मार्क्स वाले आसानी से सिलेक्ट हो सकते हैं। 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन सिलेक्शन 10 वीं पास पर ही।