छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026: 854 पदों पर निकली भर्ती, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती को लेकर अच्छी खबर आई है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता (CG Lecturer Vacancy) के 854 पदों पर भर्ती का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। यह भर्ती आठ विषयों में होगी और लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB, पहले व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026: विवरण
| विभाग | लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ |
| पदनाम | व्याख्याता (Lecturer) |
| कुल पद | 854 |
| नियुक्ति प्राधिकारी | संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ |
| प्रेस विज्ञप्ति तिथि | 21 सितंबर 2026 |
| संभावित परीक्षा तिथि | 29 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | नहीं |
| सिलेबस | CGSSB वेबसाइट पर जल्द अपलोड होगा |
| परीक्षा आयोजन | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) |
| आधिकारिक वेबसाईट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in |
नोट :-विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद सूचित की जाएगी पात्रता, आयु सीमा आदि विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 विषयवार रिक्तियों का विवरण
| विषय | रिक्तियां |
| हिन्दी | 120 |
| संस्कृत | 120 |
| भौतिकी | 94 |
| राजनीति शास्त्र | 100 |
| इतिहास | 100 |
| भूगोल | 100 |
| अर्थशास्त्र | 100 |
| कुल | 854 |
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में कितने पद हैं?
| ई-संवर्ग | 424 |
| टी-संवर्ग | 430 |
| कुल पद | 854 |
Important Links
अभ्यर्थियों के लिए सुझावयह भर्ती मुख्यमंत्री की 5000 शिक्षकीय पदों की घोषणा का हिस्सा है। जो युवा व्याख्याता बनना चाहते हैं, उन्हें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सिलेबस जल्द ही उपलब्ध होगा, इसलिए संबंधित विषय की किताबें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देख सकते हैं।आधिकारिक अपडेट के लिए सिर्फ व्यापम/CGSSB की वेबसाइट पर निर्भर रहें। अफवाहों से बचें।नोट: यह जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 21.09.2026) और समाचार स्रोतों पर आधारित है। किसी भी आधिकारिक बदलाव के लिए वेबसाइट चेक करें।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 एक अच्छा अवसर है। समय पर आवेदन करें और अच्छी तैयारी करें। शुभकामनाएं!
छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 – प्रश्न और उत्तर (FAQ)
- छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं? उत्तर: कुल 854 पद हैं।
- CG Lecturer Vacancy किन-किन विषयों में भर्ती हो रही है और कितने पद हैं? उत्तर: हिन्दी – 120 पद
अंग्रेजी – 120 पद
संस्कृत – 120 पद
भौतिकी – 94 पद
राजनीति शास्त्र – 100 पद
इतिहास – 100 पद
भूगोल – 100 पद
अर्थशास्त्र – 100 पद - ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में कितने पद हैं? उत्तर: ई-संवर्ग की शालाओं में – 424 पद
टी-संवर्ग की शालाओं में – 430 पद - नियुक्ति प्राधिकारी कौन है? उत्तर: संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़।
- परीक्षा कौन आयोजित करेगा? उत्तर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB / व्यापम)।
- परीक्षा की संभावित तिथि क्या है? उत्तर: 29 नवंबर 2026 (संभावित)। अंतिम तिथि आधिकारिक रूप से बाद में घोषित की जाएगी।
- विस्तृत विज्ञापन कहाँ और कब जारी होगा? उत्तर: विस्तृत विज्ञापन https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जारी किया जाएगा। अभी प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है, विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द आएगा।
- आवेदन कब से शुरू होंगे? उत्तर: आवेदन भरने की तिथि विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद CGSSB द्वारा अलग से बताई जाएगी।
- सिलेबस कहाँ मिलेगा? उत्तर: परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus) CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है? उत्तर: शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी। प्रेस विज्ञप्ति में ये डिटेल नहीं दी गई हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है? उत्तर: व्यापम / CGSSB: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
- क्या यह भर्ती 5000 शिक्षकीय पदों का हिस्सा है? उत्तर: हाँ। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह 854 व्याख्याता पदों की भर्ती हो रही है।
- आवेदन कैसे करें? उत्तर: विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं।
- क्या कोई और अपडेट आएगा? उत्तर: हाँ। आवेदन तिथि, सिलेबस, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य सभी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
नोट: यह प्रश्न-उत्तर प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। किसी भी आधिकारिक बदलाव के लिए हमेशा व्यापम की वेबसाइट ही चेक करें।





