छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026|12 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका |

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026|12 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका |

नमस्कार दोस्तों! अगर आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, आप 12वीं पास नौकरी की तलाश में है ,तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) के लिए हाल ही में एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परिवहन आरक्षक TDC26 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है ।इस ब्लॉग में हम TDC26 भर्ती के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, रिक्तियां, परीक्षा तिथि, वेतनमान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यदि आप छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह अवसर न चूकें!

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 – मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामछत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 (TDC26)
विभागछत्तीसगढ़ परिवहन विभाग
पद नामपरिवहन आरक्षक (Transport Guard)
कुल पद50
आवेदन मोडऑनलाइन
नौकरी स्थान छत्तीसगढ़
ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम 24 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल 2026( संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) 12वीं पास होना अनिवार्य

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40
  • वर्षआरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

वेतनमान और लाभ (Salary and Benefits)

  • परिवहन आरक्षक: लेवल-4 के अनुसार 19,500 – 62,000 रुपये (7वें वेतन आयोग के तहत)

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

  • लिखित परीक्षा में शामिल विषय: -सामान्य ज्ञान ( भारत एवं छत्तीसगढ़ ,सामान्य गणित , परिवहन सड़क सुरक्षा एवं यातायात का ज्ञान ,करंट अफेयर्स
  • परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी।

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती विस्तृत पाठयक्रम देखे

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों में होगा:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  • दस्तावेज़ सत्यापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड: 13 अप्रैल 2026( संभावित)
  • परीक्षा तिथि: 19 अप्रैल 2026 (संभावित)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है :-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लें

आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

क्यों करें छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक की नौकरी?

  • सरकारी नौकरी की सुरक्षा
  • आकर्षक वेतनमान
  • सामाजिक प्रतिष्ठा
  • भविष्य में प्रमोशन के अवसर

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 (TDC26) 12 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका | यदि आप CG Govt Job 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस भर्ती को बिल्कुल न छोड़ें। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें। केन्द्रीय विद्यालय नारायणपुर भर्ती 2026: वॉक-इन-इंटरव्यू द्वारा शिक्षकों व अन्य पदों पर भर्ती

👉 ऐसी ही लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें।

छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 – प्रश्नोत्तर (FAQ)


प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 क्या है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 (TDC26) छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली सरकारी भर्ती है, जिसके अंतर्गत परिवहन आरक्षक (Transport Guard) पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
प्रश्न 2. परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर:ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026

प्रश्न 3. छत्तीसगढ़ परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
प्रश्न 4. परिवहन आरक्षक की आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष ,अधिकतम आयु: 40 वर्ष
प्रश्न 5. परिवहन आरक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा किस प्रकार की होगी?
उत्तर:यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this content