नमस्कार दोस्तों! शिक्षा जगत में एक बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा उच्च शिक्षा में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित की जाती है। यदि आपने इस परीक्षा में भाग लिया है या इससे संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा। आइए, NTA की प्रेस रिलीज के आधार पर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डालते हैं।
Table of Contents
ToggleUGC NET December 2025 परीक्षा विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था | NTA |
| परीक्षा तिथि | 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 |
| परीक्षा मोड | CBT (Computer Based Test |
| कुल विषय | 85 |
| वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
| कुल पंजीकृत उम्मीदवार | 9,93,702 |
UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा NTA द्वारा 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 663 केंद्रों पर 283 शहरों में संपन्न हुई। कुल 9,93,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,35,614 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
लिंग-आधारित ब्रेकडाउन इस प्रकार है:-
- पुरुष: 4,86,445 (48.91%)
- महिला: 5,07,100 (51.01%)
- थर्ड जेंडर: 157 (0.01%)
यह आंकड़े दिखाते हैं कि परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से थोड़ी अधिक रही, जो उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
UGC NET December 2025 Result विवरण
परिणाम 4 फरवरी 2026 को घोषित किए गए हैं। NTA ने उम्मीदवारों के उत्तरों को विशेषज्ञों द्वारा फाइनलाइज किए गए उत्तर कुंजी के आधार पर मूल्यांकित किया। योग्य उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
- JRF और सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य: 5,108
- सहायक प्रोफेसर और Ph.D. प्रवेश के लिए योग्य: 54,713
- Ph.D. के लिए योग्य: 1,17,058
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि UGC NET परीक्षा कितनी प्रतिस्पर्धात्मक होती जा रही है।ALIMCO Recruitment 2026: 41 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर
Answer Key और Objection प्रक्रिया
NTA ने 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक: Question Paper ,Provisional Answer Key,Recorded Responses
ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराए थे। प्राप्त आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई और उसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया।
UGC NET Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- “UGC NET December 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
- Application Number व Date of Birth दर्ज करें
- Submit करें
- स्कोरकार्ड डाउनलोड / प्रिंट करें
UGC NET December 2025 Result – FAQ (प्रश्नोत्तर)
Q1. UGC NET December 2025 का रिजल्ट कब जारी हुआ?👉 04 फरवरी 2026
Q2. UGC NET Result कहां देखें?👉 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in
Q3. कितने उम्मीदवार JRF के लिए योग्य हुए?👉 5,108 उम्मीदवार
Q4. क्या यह रिजल्ट PhD एडमिशन के लिए मान्य है?👉 हां, Assistant Professor और PhD दोनों के लिए मान्य है।
Q5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करना जरूरी है?👉 हां, भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें।